Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
HomeहरियाणाCM सैनी के बाद मंत्री रणबीर ​​​​​​​गंगवा निभाएंगे वादा: चुनाव में...

CM सैनी के बाद मंत्री रणबीर ​​​​​​​गंगवा निभाएंगे वादा: चुनाव में कहा था-जीता तो अधिकारियों संग जनता के बीच आऊंगा, आज बुलाई बैठक – Hisar News


हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह शपथ लेते ही एक्शन दिखने वाले हैं। दरअसल, रणबीर गंगवा ने चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा में जनता से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद अधिकारियों को लेकर जनता के बीच आउंगा। अपने इसी वादे को निभाने के लिए रणबीर गंगवा न

.

बरवाला के किसान रेस्ट हाउस सुबह 11 बजे और हिसार के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दोपहर 1 बजे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। रणबीर गंगवा अधिकारियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे और यह संदेश देंगे कि जो चुनाव में वादा किया था उसे निभाने का काम सरकार कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी युवाओं को नौकरी और बाद में शपथ लेने का वादा अपना पूरा कर चुके हैं। इसी कड़ी में रणबीर गंगवा अपना वादा पूरा करने जा रहे हैं।

बरवाला के श्रीराम चौक पर पंजाबी समुदाय ने आयोजित किया था कार्यक्रम।

जानिये कब, कहां और क्या कहा था गंगवा ने…

रणबीर गंगवा ने बरवाला शहर में चुनाव प्रचार के दौरान श्रीराम चौक पर पंजाबी समुदाय की ओर से किए गए स्वागत और समर्थन कार्यक्रम में कहा था कि ” जब मैं चुनाव जीतने के बाद धन्यवाद करने इसी चौक पर आऊंगा तो अधिकारियों को लेकर आऊंगा और आप लोगों से यह पूछने का काम करूंगा कि दिक्कत परेशानी क्या है? बताने का काम आपका होगा और करवाने का काम मेरा होगा। यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं”।

रणबीर गंगवा ने लगातार 3 चुनाव जीते

हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में मंत्री बने रणबीर गंगवा ने राजनीतिक सफर की शुरुआत गांव की राजनीति से की थी। 4 मार्च 1964 को हिसार जिले में जन्मे रणबीर गंगवा ​​ ने 1990 में महज 26 साल की उम्र में अपने गांव में पंच का चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2000 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन 2005 में उन्होंने फिर से जिला परिषद का चुनाव जीतकर वाइस चेयरमैन का पद हासिल किया, जिससे वे राजनीतिक सुर्खियों में आए। वर्ष 2009 में नलवा विधानसभा क्षेत्र के गठन के बाद, रणबीर गंगवा ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी संपत सिंह के सामने हार गए।

इसके बाद 2010 में इनेलो ने उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में मनोनीत किया। 2014 में उन्होंने नलवा से जीत हासिल की और 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर फिर से नलवा से चुनाव जीता। इस जीत के बाद उन्हें हरियाणा विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया। 2024 में भाजपा ने उन्हें नलवा की बजाय बरवाला विधानसभा से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने पहली बार पार्टी को जीत दिलाई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular