Wednesday, June 11, 2025
Wednesday, June 11, 2025
HomeहरियाणाCM सैनी बोले- 2014 से पहले घोटाले होते थे: केंद्र में...

CM सैनी बोले- 2014 से पहले घोटाले होते थे: केंद्र में मोदी आए तो ऐतिहासिक बदलाव हुए; आज हम मिसाइल बना रहे, ऑपरेशन सिंदूर चलाया – Haryana News



हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी पीसी करते हुए।

केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में मोदी सरकार के 11 सालों के कार्यों की पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान सीएम ने कहा, 2014 से पहले घोटाले के बारे में सुनने को मिलता था, लेकिन जब से सत्ता में केंद्र

.

2014 से पहले, भय, क्षेत्रवाद, और परिवारवाद का बोलबाला था। आज हमारा देश मिसाइल बना रहा है। चंद्रयान मंगलयान जैसे मिशन सफल हो रहे हैं। यहीं कारण है कि भारत की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

रक्षा निर्यात में भारत तेजी से बढ़ रहा

पंचकूला में सीएम सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। भारत का निर्यात 825 बिलियन डालर तक पहुंचा है। भारत की विदेश नीति मजबूत हुई है। इंजीनियरिंग निर्यात 73 बिलियन डॉलर से बढ़कर 117 मिलियन डॉलर पहुंच गया है। रक्षा निर्यात में 2014 से 34 गुना बढ़ोतरी हुई है। सीएम सैनी ने 2024-25 में 23625 करोड़ रुपए हो गया है। रक्षा निर्यात में 2014 में 1521 करोड़ रुपए था।

भारत में 668 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ है। भारत डिजिटलाइजेशन की और बढ़ रहा है। 11 साल में विकास को अभूतपूर्व रफ्तार मिली है।

विदेश नीति पर सीएम सैनी ये बोले

सीएम नायब सिंह सैनी ने देश की विदेश नीति पर बोलते हुए कहा, भारत की विदेश नीति मजबूत हुई है। काले धन के खिलाफ पीएम मोदी ने ठोस कदम उठाए हैं। पीएम मोदी ने देश के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। सीएम सैनी बोले, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का उद्घाटन किया है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया है।

अब हम सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर कर रहे

हरियाणा सीएम ने आतंकवाद पर कहा, केंद्र की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवाद को जवाब दिया है। इससे विश्व पटल पर भारत की एक नई पहचान बनी है। 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है।

यही वजह है कि भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। 2047 का विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। महिला सशक्तिकरण के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं।

भारत G-20 की अध्यक्षता कर रहे

सीएम सैनी बोले, पिछले ग्यारह सालों के दौरान भारत G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। पीएम मोदी ने विकसित बात के चार स्तंभों की चर्चा की है। आज अच्छी सोच और साफ नीयत के कारण ही पीने का पानी आज हर घर में पहुंच रहा है। 15 करोड़ घरों में नल से स्वच्छ जल पहुंचाया जा चुका है। योजनाबद्ध तरीके से जरूरतमंदों को मकान दिए हैं। चार करोड़ लोगों को मकान बनाकर दिए। धारा 370 हटाकर अखंड भारत का सपना पूरा किया। चिनाब ब्रिज के माध्यम से देश को जोड़ने का काम किया।

बहनों-माताओं को इज्जतघर देने का काम किया

सीएम सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने माताओं-बहनों को इज्जतघर देने का काम किया है। 2014 से पहले देश में एक परिवार का शासन था, गरीब व्यक्ति को बैंक में जाने का अधिकार नहीं था। बैंकों में गरीबों को अपमान जाना पड़ता था, 55 करोड़ से जहां लोगों के बैंक खाता खोलने का काम किया है। 11 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ जोड़ा है।

आयोग का गठन करके पिछड़े वर्ग को अधिकार दिलाया है। पिछड़ा वर्ग के युवाओं को उद्योग जगत में लाने का काम किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular