बोकारो | 08 नवंबर 2025उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त श्री पवन कुमार शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे। बोकारो निवास आगमन पर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
भूमि अभिलेख रखरखाव पर आयोजित कार्यशाला में की समीक्षा–:आयुक्त श्री पवन कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित भूमि अभिलेखों और किरायेदार धारक अभिलेखों के रखरखाव से संबंधित कार्यशाला में हिस्सा लिया।कार्यशाला में उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढांडा, एसडीओ बेरमो श्री मुकेश मछुआ और भूमि सुधार उप समाहर्ता चास श्री प्रभास दत्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डिजिटलीकरण और पारदर्शिता पर जोर-:आयुक्त ने अधिकारियों को भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, अभिलेखों के अद्यतन और पारदर्शी रखरखाव पर विशेष बल देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा —> “भूमि रिकॉर्ड प्रणाली में तकनीक का अधिकतम उपयोग और पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को समय पर सटीक जानकारी प्राप्त हो सके।”
लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश-:आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जवाबदेही तभी स्थापित होगी जब राजस्व अभिलेख पूर्ण रूप से डिजिटल, पारदर्शी और जनता के हित में उपयोगी होंगे।#Bokaro #Jharkhand #LandRecordDigitization #GoodGovernance #VandeBharatNews

















