जनता दरबार में आम जनों की शिकायतें सुनी गईं

editor
1 Min Read

धनबाद | 6 जनवरी 2026-:समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में प्रभारी जन शिकायत कोषांग श्री नियाज अहमद ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए उन्होंने संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में बरवाअड्डा, तोपचांची, चिरकुंडा, महुदा, तेतुलमारी, गोविंदपुर, टुंडी, केंदुआडीह सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं।इस दौरान ऑनलाइन पंजी-दो में नाम दर्ज कराने, जबरन भूमि पर कब्जा किए जाने, विस्थापन एवं पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं, मुआवजा भुगतान होने तक तेतुलमारी में ब्लास्टिंग एवं खनन कार्य पर रोक लगाने, एनएच-2 द्वारा भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने, गलत आधार कार्ड के माध्यम से भूमि की रजिस्ट्री कराने, जमीन का ऑनलाइन रसीद निर्गत कराने सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

प्रभारी जन शिकायत कोषांग ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment