शेखावाटी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह कल,मानद उपाधि को लेकर विरोध:VC का पुतला जलाया, शैलेंद्र नाथ बाबा को मानद उपाधि देने की तैयारी

2 Min Read




सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह 28 मार्च को होगा। दीक्षांत समारोह में मुकुंदगढ़ के साधु शैलेंद्रनाथ महाराज को मानद उपाधि देने का विरोध शुरू हो गया है। छात्र संगठन SFI ने आज यूनिवर्सिटी के VC के पुतले की शवयात्रा निकाली और मैन गेट पर पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी जब यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुसने लगे तो गेट पर ही उन्हें गार्ड्स ने रोक दिया। जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर ने कहा कि जिन बाबा लोगों को समाज और शिक्षा के क्षेत्र में कोई योगदान उनको मानद उपाधि देने के विरोध में प्रदर्शन किया है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का बतौर चांसलर स्वागत है लेकिन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने शैलेंद्रनाथ बाबा को बुलाया तो उग्र विरोध करेंगे। इकाई अध्यक्ष देवराज हुड्‌डा ने कहा कि शेखावाटी यूनिवर्सिटी को मनमर्जी का अड्‌डा नहीं बनने देंगे। SFI प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा कि यूनिवर्सिटी की मानद उपाधि सबसे बड़ा सम्मान होता है, शैलेंद्र नाथ बाबा ने युवाओं और स्टूडेंट्स के हित में ऐसा कोई काम नहीं किया है। दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले विरोध करके यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को चेता दिया है, फिर भी मानद उपाधि को रेवड़ी की तरह बांटा गया तो कार्यक्रम का विरोध करेंगे। इस दौरान SFI की जिला कमेटी, यूनिवर्सिटी विंग और छात्रा कमेटी के पदाधिकारी व स्टूडेंट्स मौजूद थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment