रांची: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और जिले से जुड़ी प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति पर संक्षिप्त चर्चा की।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दोनों अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए जनहित में बेहतर प्रशासन, सुशासन और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस के समन्वय से आम जनता का भरोसा और मजबूत होगा।यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।
















