धनबाद में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, 942 आवेदनों का हुआ निष्पादन, 2860 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

editor
2 Min Read

धनबाद, 27 नवम्बर 2025:झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष और सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत धनबाद जिले में बुधवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों और नगर निकायों में विशाल जनसेवा शिविर लगाए गए। ग्रामीणों और शहरी निवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और एक ही स्थान पर अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जानकारी दी कि शिविरों में कुल 10815 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 942 आवेदनों का मौके पर निष्पादन किया गया। इसी दौरान 2860 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों एवं स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया।

महत्वपूर्ण उपलब्धियां134 को वृद्धा पेंशन स्वीकृत106 को आय प्रमाण पत्र प्रदान200 जाति प्रमाण पत्र के आवेदन, 76 का निष्पादन213 आय प्रमाण पत्र आवेदन, 106 स्वीकृत183 जन्म प्रमाण पत्र, 43 जारी29 मृत्यु प्रमाण पत्र, 17 जारी1338 नए राशन कार्ड आवेदन, 51 स्वीकृत1260 वृद्धा पेंशन आवेदन, 134 का निष्पादन98 विधवा पेंशन आवेदन, 24 स्वीकृत36 दिव्यांग पेंशन, 5 स्वीकृत6769 से अधिक लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त

परिसंपत्तियों का वितरणशिविरों में24 लाभुकों को लेमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र688 एसएचजी सदस्यों को पहचान पत्र35 लोगों को साइकिल1706 लाभुकों को स्वेटर407 अन्य परिसंपत्तियोंका वितरण मौके पर किया गया।जिले के सभी बीडीओ, सीओ, विभागीय अधिकारी एवं कर्मी शिविरों में मौजूद रहे और लाभुकों से सीधा संवाद कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि रजत पर्व में सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। 28 नवम्बर तक जिले के सभी प्रखंडों और वार्डों में इसी तरह के जनसेवा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।जनहित से जुड़ी यह पहल आम लोगों के लिए राहत लेकर आई है और सरकारी सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बना रही है।

Leave a Comment