Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeजॉब - एजुकेशनCUET PG 2025 की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी: 8 फरवरी तक कर...

CUET PG 2025 की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी: 8 फरवरी तक कर सकते हैं अप्लाई, मार्च में होगा एग्जाम


15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NTA ने CUET PG यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएशन की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर 8 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

कैंडिडेट्स 9 फरवरी तक इसकी फीस भर सकते हैं। इसके अलावा 10 फरवरी से 12 फरवरी के बीच इसकी करेक्शन विंडो खोली जाएगी। पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 1 फरवरी थी

700 रुपए प्रति टेस्ट फीस

CUET PG के लिए अप्लाई करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को दो टेस्ट पेपर के लिए ₹1400 फीस प्रति टेस्ट पेपर ₹700 फीस भरनी होगी। वहीं OBC और GenEWS कैंडिडेट्स के लिए दो टेस्ट की फीस ₹1200 और प्रति टेस्ट पेपर ₹600 फीस है।

SC, ST और थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को दो टेस्ट के लिए ₹1100 और प्रति टेस्ट ₹600 फीस होगी। इसके अलावा PwBD कैंडिडेट्स की फीस दो टेस्ट के लिए ₹1000 और प्रति टेस्ट ₹600 होगी।

CUET PG 2025 एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप मार्च के पहले हफ्ते में जारी की जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी होंगे।

बीते साल की तुलना में इस बार CUET PG के एग्जाम में कई बदलाव हुए हैं…

एग्जाम ड्यूरेशन:

पहले CUET का एग्जाम दो घंटे का होता था। बीते साल 2024 से इसे पौने दो घंटे यानी कुल 105 मिनट का कर दिया गया था। इस बार 15 मिनट और घटाकर CUET PG 2025 एग्जाम डेढ़ घंटे यानी कुल 90 मिनट का कर दिया गया है।

एग्जाम पैटर्न:

एग्जाम में पहले की ही तरह 75 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम के लिए क्वेश्चन पेपर कोड्स की एक लिस्ट दी जाती है। कैंडिडेट्स इसमें से चार पेपर कोड्स का सिलेक्शन कर सकते हैं। यह चॉइस स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन के समय भरनी होगी। कैंडिडेट्स की चॉइस के आधार पर जनरल पेपर का कॉम्प्रिहेंशन वाला हिस्सा इंग्लिश या हिंदी में होगा।

मार्किंग स्कीम:

हर सवाल 4 अंकों का होगा। सही जवाब के लिए 4 मार्क्स मिलेंगे। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत जवाब के लिए एक अंक कटेगा।

एग्जाम सेंटर:

एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को 4 शहरों को चुनने का विकल्प मिलेगा। इससे पहले तक सेंटर के लिए दो शहरों का ही चुनाव किया जा सकता था। पूरे देश में कुल 285 शहरों में एग्जाम के सेंटर बनाए गए हैं। हालांकि विदेशों में कुछ सेंटर बढ़ाए गए हैं। जर्मनी में फ्रैंकफर्ट/बर्लिन, नॉर्वे में ओस्लो और UAE के अबू धाबी शहर में नए एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

एजुकेशन से जुड़ी ऐसी ही और खबरें पढ़ें…

1. NEET स्‍टूडेंट्स के लिए 10 हजार सीटें बढ़ेंगी:IIT, IISC में 10 हजार फेलोशिप; सरकारी स्कूलों में इंटरनेट के लिए भारतनेट प्रोजेक्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में एजुकेशन के लिए 10 बड़ी घोषणाएं कीं। इसमें सबसे बड़ी घोषणा PM रिसर्च फेलोशिप की है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular