थैलेसीमिया पीड़ितों और रक्तवीरों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से मिला, 33 सूत्री मांगों से अवगत कराया

editor
2 Min Read

रांची: थैलेसीमिया पीड़ितों और स्वैच्छिक रक्तदान से जुड़े संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार देर शाम झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की से मुलाकात कर थैलेसीमिया मरीजों की समस्याओं और रक्तदान व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल, जिसमें “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी शामिल थे, ने नदीम खान के नेतृत्व में दो महत्वपूर्ण स्मार-पत्र सौंपे।पहले में थैलेसीमिया पीड़ितों से संबंधित 14 सूत्री मांगें, और दूसरे में रक्तदान संगठनों की 19 सूत्री मांगों को विस्तारपूर्वक रखा गया।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि दोनों स्मार-पत्रों पर आवश्यक और सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि थैलेसीमिया पीड़ितों को बेहतर सुविधा, उपचार और सहायता मिल सके तथा राज्य की रक्तदान व्यवस्था को और व्यवस्थित बनाया जा सके।मुलाकात के दौरान एक हृदयस्पर्शी क्षण तब देखने को मिला जब थैलेसीमिया पीड़ित छात्र ऐलेक्स टोप्पो ने स्वयं द्वारा बनाया गया बंधु तिर्की का पेंसिल स्केच उन्हें भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बुके व शॉल भी प्रदान किया।

प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान, संजय टोप्पो, देवकी देवी, संजय महतो, बिनको बाड़ा, रीना सुचिता टोप्पो, मजीदन खातून, हसीब अंसारी, अशोक कुमार, अनीस टोप्पो, ऐलेक्स टोप्पो, बरखा लिली बाड़ा, इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास और समाजसेवी अकरम राशिद शामिल रहे।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य में थैलेसीमिया पीड़ितों की बढ़ती संख्या और नियमित रक्त उपलब्धता की चुनौती को देखते हुए सरकार की तत्परता और सहयोग की अत्यधिक आवश्यकता है।

Leave a Comment