जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

editor
1 Min Read

धनबाद | 26 दिसंबर 2025उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच एवं विधिसम्मत निष्पादन के निर्देश दिए।

जनता दरबार में जमीन के दाखिल-खारिज, जमाबंदी रद्दीकरण, सहिया चुनाव के लिए ग्राम सभा कराने, होमगार्ड बहाली में दावा-आपत्ति स्वीकार करने, उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, तथा पॉलिटेक्निक धनबाद की भूमि पर रह रहे लोगों को वैकल्पिक भूमि अथवा आवास उपलब्ध कराने सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।उपायुक्त ने आवेदकों को आश्वस्त किया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुरूप शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन आमजन तक सीधे पहुंचकर समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment