बाघमारा में आयोजित “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” शिविर का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

editor
2 Min Read

धनबाद। 24 नवंबर 2025सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत जिले में चल रहे “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बाघमारा प्रखंड के कांड्रा पंचायत में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सभी स्टॉलों का जायजा लिया और कर्मियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं से जुड़े आवेदन तत्काल स्वीकार कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की देरी न होने की हिदायत दी।

इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया। साथ ही लाभुकों के बीच स्वेटर, जॉब कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, आय/जाति/आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समय पर निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक उसका अधिकार एवं योजना का लाभ व्यवस्थित रूप से पहुँचे।

शिविर में की गई व्यवस्थाओं की उपायुक्त ने प्रशंसा की और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की।इस मौके पर डीआरडीबी निदेशक राजीव रंजन, बाघमारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment