धनबाद | 31 अक्टूबर 2025धनबाद के पुटकी अंचल क्षेत्र अंतर्गत पेटिया बस्ती में जुडको (JUDCO) द्वारा प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) निर्माण कार्य को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जुडको के पदाधिकारियों को परियोजना कार्यों में गति लाने और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित भूमि का नक्शे के अनुरूप मापी कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए और बाउंड्री वॉल का निर्माण पुनः आरंभ कर जल्द पूरा किया जाए, ताकि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य धरातल पर उतारा जा सके।उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि शहर के सीवरेज प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) श्री नौशाद आलम, पुटकी अंचल अधिकारी श्री विकास आनंद, जुडको के पदाधिकारी तथा संबंधित थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।यह परियोजना धनबाद में शहरी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी और सीवेज प्रबंधन प्रणाली को मजबूती मिलेगी।📍#Dhanbad #SewageTreatmentPlant #JUDCO #CleanCityMission #AdityaRanjan #UrbanDevelopment #VandeBharatNews

















