उपायुक्त ने किया बेलगड़िया टाउनशिप का निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

editor
1 Min Read

धनबाद, 22 दिसंबर 2025—उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार को झारिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) द्वारा विकसित बेलगड़िया टाउनशिप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक भवन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्कूल, बेलगड़िया टीओपी सहित टाउनशिप में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी का बेलगड़िया टाउनशिप आगमन प्रस्तावित है, जिसके दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता टाउनशिप में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार-स्वरोजगार, कौशल विकास, बिजली, सड़क, पानी और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।निरीक्षण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन तथा जेआरडीए की टीम मौजूद रही।

Leave a Comment