धनबाद : जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएँ, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

editor
1 Min Read

धनबाद, 02 दिसंबर 2025 — उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे, जहाँ उपायुक्त ने एक-एक शिकायत सुनी और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में जमीन सीमांकन, म्यूटेशन, भूमि पर अवैध कब्जा हटाने, आवास योजना का लाभ दिलाने, पेंशन बहाली, पारिवारिक विवाद, मुआवजा, नियोजन और इलाज के लिए आर्थिक सहायता जैसे मामलों की शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त ने सभी मामलों पर संबंधित विभागों को त्वरित जाँच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी शिकायतों को विधि-सम्मत तरीके से निपटाया जाएगा।जनता दरबार के दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे और मौके पर ही कई आवेदनों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

Leave a Comment