धनबाद, 08 नवंबर 2025 — झारखंड की रजत जयंती समारोह को भव्य और सफल बनाने की दिशा में तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर की अध्यक्षता में आज एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (आवास) और जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए रजत जयंती के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 11 से 15 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रम झारखंड की उपलब्धियों और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का अवसर हैं, इसलिए इनका आयोजन पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि11 नवंबर को मनरेगा दिवस,12 नवंबर को ग्रामीण आवास दिवस,13 नवंबर को जलछाजन दिवस,और 14 नवंबर को जेएसएलपीएस दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।बैठक में परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक (आवास) और जिला परियोजना प्रबंधक (JSLPS) भी उपस्थित रहे।
उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि रजत जयंती समारोह के प्रत्येक कार्यक्रम में जनता की व्यापक भागीदारी हो और राज्य के विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।#VandeBharatNews
















