धनबाद: अभाविप ने डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मनाया सामाजिक समरसता दिवस, चलाया स्वच्छता अभियान

editor
2 Min Read

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) विश्वविद्यालय इकाई ने सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर सामाजिक समरसता दिवस मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें परिषद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुई। इसके बाद परिषद की टीम ने परिसर में सफाई का विशेष अभियान चलाया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

अभाविप महानगर मंत्री कृष्णा हाजार ने कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान केवल उसके विशाल परिसर से नहीं, बल्कि उसकी स्वच्छता और सुव्यवस्था से होती है। वहीं विश्वविद्यालय मंत्री सचिन चंद्र ने कहा कि विश्वविद्यालय को साफ रखना केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान सामाजिक समरसता, समानता और सामुदायिक चेतना को बढ़ावा देने का माध्यम है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय मीडिया सह संयोजक मंगलदीप कुमार, राहुल कुमार दास, पूजा कुमारी, दीपिका कुमारी, बिपीन मोदक, रोहित दास, गीतिका कुमारी, दीक्षा कुमारी, पूनम कुमारी, आरती कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।अभाविप विश्वविद्यालय इकाई ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment