नववर्ष के अवसर पर धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिलेवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नया वर्ष धनबाद के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।
इस मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नववर्ष का जश्न मनाते समय कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने नशे में वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया।
वहीं उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए नए साल को सौहार्द, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ मनाने की अपील की।
















