धनबाद, 13 नवंबर 2025 :परिवार नियोजन कार्यक्रम के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए धनबाद जिले को राज्यस्तर पर 8 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि वेस्कटॉमी अभियान के तहत आज नामकुम, रांची स्थित आइपीएच सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय उद्घाटन एवं सम्मान समारोह में धनबाद जिले को ये पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कार प्राप्त संस्थानों में अर्बन हेल्थ सेंटर केन्दुआडीह, नगरकियारी, भागा, सालुकचपड़ा, गोविंदपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कतरास का निचितपुर, टुंडी का रामपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा एसएनएमएमसीएच शामिल हैं।
इस अवसर पर डीपीएम श्रीमती प्रतिमा कुमारी समेत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयास और बेहतर कार्यशैली का परिणाम है।
















