धनबाद: क़्यूबीक मॉल, धनबाद में शुक्रवार को किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में 28 दिसंबर 2025 को होने वाली मैराथन दौड़ को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रतिष्ठान के ओनर दिनेश हेलीवाल ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य स्वास्थ्य, फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि यह मैराथन स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान के तहत देशभर में इस पहल का योगदान जाएगा। किसना के एमडी घनश्यामजी ढोलकिया ने बताया कि यह मैराथन पैन इंडिया 100 शहरों में आयोजित की जा रही है, और इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का भी प्रयास किया जाएगा।
मैदान से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि दौड़ सुबह 6:15 बजे क्यूबीक मॉल, सरायढेला, रिलायबल यूनिट–2 से शुरू होकर गोविंदपुर रोड क्रेडो पब्लिक स्कूल तक जाएगी। इस मैराथन में लगभग 500 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। इच्छुक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन किसना डायमंड एंड ज्वेलरी स्टोर में कर सकते हैं।इस आयोजन से न केवल स्थानीय लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिलेगी।
















