धनबाद विधायक राज सिन्हा ने इंडियन आइडल 16 के प्रतिभागी अभिषेक कुमार के लिए वोट करने की अपील की

editor
2 Min Read

धनबाद, झारखंड | 05 नवंबर 2025इंडियन आइडल 16 में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे धनबाद के उभरते सितारे अभिषेक कुमार के समर्थन में अब जनप्रतिनिधि भी आगे आने लगे हैं। धनबाद विधायक एवं झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने कोयलांचल वासियों से अभिषेक को विजयी बनाने के लिए अधिक से अधिक वोट देने की अपील की है।

विधायक राज सिन्हा ने शहरभर में पोस्टर, सोशल मीडिया संदेशों तथा लोगों से सीधे संवाद के माध्यम से कहा कि अभिषेक कुमार न सिर्फ धनबाद बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा —”अभिषेक कुमार की प्रतिभा और उनकी मधुर आवाज़ को पूरा देश सुन रहा है। उनकी मेहनत सराहनीय है। स्वयं संगीत जगत की महान कलाकार श्रेया घोषाल ने भी उनके गायन की प्रशंसा की है। ऐसे स्वर्णिम अवसर पर धनबाद की जनता को एकजुट होकर उन्हें समर्थन देना चाहिए।”

विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वोटिंग लाइन शनिवार और रविवार को रात 8 बजे से 12 बजे तक खुली रहती है। इस दौरान अधिकतम वोट देकर अभिषेक को इंडियन आइडल 16 के मंच पर जीत दिलाने में सहयोग करें।

अंत में, राज सिन्हा ने अभिषेक कुमार के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पूरा कोयलांचल उनके साथ है और उम्मीद है कि अभिषेक इस बार ट्रॉफी धनबाद लेकर आएंगे।

Leave a Comment