धनबाद विधायक राज सिन्हा ने छठ व्रतियों के बीच बांटी 5 हजार साड़ियां, कहा – “लोकआस्था की सेवा ही सच्चा सौभाग्य”

editor
3 Min Read

धनबाद, 25 अक्टूबर 2025:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य में झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शुक्रवार को पूरे विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न इलाकों – मनईटांड़ कुम्हार पट्टी, मटकुरिया दुर्गा मंदिर प्रांगण, धोवाटांड़, गोधर काली बस्ती, केंदुआडीह राजपूत बस्ती, केंदुआ 5 नंबर चैती दुर्गा मंदिर, करकेंद सुदामडीह कॉलोनी, भागाबांध बस्ती, भूली सी ब्लॉक और बेकारबांध दुर्गा मंडप – में पहुंचकर छठ व्रतियों के बीच लगभग 5,000 साड़ियों का वितरण किया।

विधायक राज सिन्हा ने साड़ी वितरण के दौरान कहा,> “छठ महापर्व हमारी संस्कृति, लोक जीवन और आस्था का प्रतीक है। यह मातृशक्ति, संयम और श्रद्धा का पर्व है। व्रतियों की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। धनबाद की जनता ने हमेशा मुझे परिवार की तरह स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसी प्रेरणा से हर वर्ष मैं इस आयोजन में शामिल होता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि,> “मेरी यही कामना है कि छठी मइया सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का प्रकाश लाएं। जनसेवा और लोकआस्था के ऐसे आयोजनों में मैं आगे भी सक्रिय रहूंगा।”

कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्ति और उल्लास से भरा रहा। हज़ारों की संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, निवर्तमान पार्षद अशोक पाल सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।पार्टी नेताओं ने कहा कि विधायक राज सिन्हा हमेशा जनता के बीच सहज रूप से उपलब्ध रहते हैं। वे हर त्योहार में आम जनमानस से जुड़कर खुशियां बांटते हैं — चाहे छठ में साड़ी वितरण, दीवाली में दिया-बाती वितरण या होली में मिलन समारोह हो। यही कार्यप्रणाली उन्हें जनसेवा का एक अलग उदाहरण बनाती है।

इस अवसर पर सूरज पासवान, किशोर मंडल, संजय कुशवाहा, शंकर विश्वास, आनंद खंडेलवाल, रंजीत यादव, राजीव भट्ट, शंभु सिंह, मनोज बेबी यादव, हुल्लास दास, सतीश रजक, रंजय सिंह, संजय गोस्वामी, मोहन मास्टर, शंभु साव, सपन कश्यप, सत्येंद्र ओझा, रजनीश तिवारी, सुमन सिंह, मनोज गुप्ता और निरज सिन्हा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय प्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment