धनबाद, 29 नवंबर 2025:झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बुधवार को धनबाद समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख सड़कों, बुनियादी सुविधाओं और नागरिक सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्तावित मार्गों पर स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
विधायक सिन्हा ने विशेष रूप से राजकीय पॉलिटेक्निक से बाबूडीह–बिशुनपुर–बारामुड़ी–जिला स्कूल–विनोद चौक जाने वाले वैकल्पिक नए मार्ग परदोनों ओर नालीसड़क का भविष्य को देखते हुए चौड़ीकरणऔर स्ट्रीट लाइट लगानेकी जरूरत पर जोर दिया।इसी प्रकार राजकीय पॉलिटेक्निक से पांडरपाला की मुख्य नई प्रस्तावित सड़क पर भीस्ट्रीट लाइटड्रेनेज सिस्टम
और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकसित निर्माणके लिए विधायक ने विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया।विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इन मार्गों से रोजाना हजारों लोग और कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ आवागमन करते हैं। ऐसे में सुरक्षित और सुगम सड़कें बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि खराब या असुरक्षित सड़कों सेयातायात बाधित होता है,दुर्घटना की आशंका बढ़ती है,और विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित होती है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि जनता को राहत मिल सके और विकास कार्यों में गति आए।विधायक ने बताया कि वे दोनों प्रस्तावित सड़कों का स्थल निरीक्षण स्वयं करेंगे।उन्होंने कहा, “धनबाद की जनता की सुविधा और सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम क्षेत्र की आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।”बैठक के दौरान निवर्तमान पार्षद अशोक पाल, भाजपा जिला मंत्री एवं मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, मनोज मालाकार समेत कई लोग उपस्थित थे।















