धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सदन में उठाया केंदुआडीह गैस रिसाव का मुद्दा, पीड़ितों को मुआवजा–रोजगार–सुरक्षा की मांग

editor
2 Min Read

रांची: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज सदन में केंदुआडीह क्षेत्र में जारी जहरीली गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) रिसाव का मुद्दा गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से जहरीली गैस के लगातार रिसाव से स्थानीय रैयतों का जीवन खतरे में है, दो लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

विधायक राज सिन्हा ने बताया कि राजपूत बस्ती और आसपास के इलाके में हालात भयावह बने हुए हैं। लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं और रोजगार, सुरक्षा व आवास की चिंता से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कोल प्रबंधन और जिला प्रशासन से कई दौर की बातचीत के बावजूद अब तक किसी ठोस कार्रवाई का प्रभाव जमीन पर नहीं दिख रहा।

विधायक राज सिन्हा की मुख्य मांगें:गैस रिसाव मामले की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की जाएप्रभावित रैयतों को रोजगार एवं स्थायी सुरक्षा की गारंटी दी जाएमृतकों के परिजनों और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएक्षेत्र में गैस रिसाव रोकने हेतु तत्काल वैज्ञानिक और तकनीकी उपाय किए जाएँराज सिन्हा ने सदन को बताया कि स्थानीय लोग इस मुद्दे पर आंदोलनरत हैं और राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी लिखित रूप से अवगत करा दिया है।

उन्होंने कहा,“धनबाद कोयला राजधानी है, लेकिन यहां के रैयतों का जीवन गैस रिसाव से खतरे में है। सरकार को त्वरित कदम उठाने होंगे, वरना जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करूंगा।”केंदुआडीह गैस रिसाव मामला अब सदन में गंभीर बहस का मुद्दा बन गया है, और पीड़ित परिवारों को सरकारी राहत की उम्मीद बढ़ गई है।

Leave a Comment