धनबाद, 30 नवंबर 2025: आज बिरसा मुंडा स्टेडियम में धनबाद जिला फुटबॉल संघ द्वारा नई फुटबॉल रिफरी के लिए जिला ग्रेड की लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 18 रिफरी—3 महिला और 15 पुरुष—ने भाग लिया।परीक्षा में उत्तीर्ण रिफरी राज्यस्तरीय लेवल 8 की परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला फुटबॉल संघ के महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, संयुक्त सचिव शुभंकर सरकार, उपाध्यक्ष डॉ. विकास रमन, जिला रिफरी एच.ओ.आर. उदय मिश्रा और सदस्य संतोष रजक के साथ रिफरीयों का परिचय प्राप्त करने के बाद प्रश्न पत्र वितरण से हुआ।
परीक्षा और फिटनेस टेस्ट की निगरानी सहायक सचिव सुनील मिश्रा, सीनियर रिफरी जसविंदर सिंह, संजय हेंब्रम, बबिश कुमार, पूजा कुमारी और बिरसा मुंडा क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह द्वारा की गई।इस परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के सफल आयोजन से धनबाद में फुटबॉल रिफरी प्रशिक्षण की गुणवत्ता और खेल की उन्नति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
















