धनबाद, 18 सितंबर :एनएसयूआई बीबीएमकेयू के अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने मंगलवार को एनएसयूआई के नेशनल कोऑर्डिनेटर तथा यूपी सेंट्रल (लखनऊ) प्रभारी पुष्पराज का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान संगठन से जुड़े छात्र नेताओं ने पुष्पराज का अभिनंदन कर उन्हें जिले और विश्वविद्यालय में संगठन की गतिविधियों तथा छात्र मुद्दों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में एनएसयूआई बीबीएमकेयू अध्यक्ष राज रंजन सिंह के अलावा सचिव आयुष कुमार, पी.के. रॉय कॉलेज के उपाध्यक्ष अमन प्रसाद, महासचिव आयुष सिंह, सोहेल अली, अर्जुन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुष्पराज ने संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों के लिए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।















