अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर धनबाद के खिलाड़ी प्रेम कुमार महतो सम्मानित

editor
1 Min Read

धनबाद | 21 दिसंबर 2025झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रविवार को कारीटांड़ पहुंचकर क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रेम कुमार महतो को उनकी ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। विधायक ने उनके आवास पर जाकर शॉल ओढ़ाकर एवं फूलों का बुके भेंट कर सम्मान प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि प्रेम कुमार महतो ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित बायथल, ट्रायथल एवं लेजर रन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीतकर देश, राज्य और धनबाद जिले का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रेम कुमार महतो की यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है और यह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खिलाड़ी की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।सम्मान समारोह में मुखिया रमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह, रवि सिन्हा, हर्ष सिंह, मनोज मालाकार, सदानंद वर्णवाल, तमाल राय सहित कई स्थानीय गणमान्य नागरिक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment