धनबाद पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान जारी, 387 वाहनों की जांच – 50 के कटे चालान, 413 संदिग्धों का सत्यापन

editor
1 Min Read

धनबाद: जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए धनबाद पुलिस ने गुरुवार शाम से देर रात तक व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए इस अभियान में कुल 387 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहनों पर चालान काटे गए।

अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कुल 413 व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराधियों में भय पैदा करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

धनबाद पुलिस ने साफ किया है कि असामाजिक तत्वों, अपराधियों, नशा कारोबारियों और अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस गश्त और चेकिंग अभियान को आने वाले दिनों में और तेज करने की तैयारी है।

धनबाद पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और नियमों का पालन कर अभियान में सहयोग करें।#DhanbadPolice #SafeCity #AntiCrimeDrive #LawAndOrder #JharkhandPolice #DhanbadNews #VandeBharatNews

Leave a Comment