धनबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने गुरुवार की शाम से देर रात तक विशेष अभियान चलाया। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पूरे जिले के थाना और ओपी क्षेत्रों में एकसाथ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत अड्डाबाजी, संदिग्ध जमावड़ा और सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी पर सख्ती बरती गई।
सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की दबिश पुलिस टीमों ने स्कूल परिसर, पार्क, सुनसान स्थानों, बाजार क्षेत्र, मैदान और चौराहों पर अचानक छापेमारी की। कई स्थानों पर पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी स्वयं गश्त पर रहे और अभियान की निगरानी करते रहे।
संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी पूछताछ रात में बेवजह घूमते और अड्डाबाजी करते कई लोगों को पुलिस ने पकड़ा। कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई। कई युवकों के पास पहचान पत्र तक नहीं मिला।
सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते लोगों पर कार्रवाई सड़कों, पार्कों और सुनसान इलाकों में शराब पीते पाए गए लोगों को मौके पर हिरासत में लेकर संबंधित थानों में भेजा गया और कानूनी कार्रवाई की गई।
कुल 103 लोग पकड़े गएअभियान में अब तक 103 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें कुछ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे और कुछ शराब सेवन करते पाए गए। पुलिस ने सभी पर आवश्यक कार्रवाई की है।
अड्डाबाजी अपराध की जड़—एसएसपी एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अड्डाबाजी और सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी से चोरी, छिनतई, झगड़े और अन्य अपराधों की संभावना बढ़ जाती है। कई बार अपराधी ऐसे जमावड़ों में बड़ी घटनाओं की योजना भी बनाते हैं।
अभियान आगे भी जारी रहेगा एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार चलेगा। सभी थानों को संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त गश्त लगाने और रात में सघन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
नागरिकों से अपीलपुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अड्डाबाजी देखे जाने पर तुरंत डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।धनबाद पुलिस का यह अभियान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।






















