धनबाद वासियों ने पहली बार देखी जिला प्रशासन की ऐसी व्यवस्था, 18 प्रमुख छठ घाटों पर तैनात रहे 62 गोताखोर, मौजूद रही मेडिकल टीम

editor
3 Min Read

धनबाद |लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस वर्ष धनबाद जिला प्रशासन की ओर से की गई सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर श्रद्धालु और शहरवासी बेहद प्रभावित दिखे। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर अभूतपूर्व सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था की गई थी।

पहली बार धनबाद में इतनी सुदृढ़ तैयारी-:धनबाद में पहली बार जिला प्रशासन ने 18 प्रमुख छठ घाटों पर 62 गोताखोरों की टीम को तैनात किया। वहीं, प्रत्येक घाट पर मेडिकल टीम, पैरामेडिकल स्टाफ और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही, जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार सभी अंचलों और प्रखंडों के क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को मॉनिटर किया गया।

घाटों पर सख्त निगरानी और बैरिकेडिंग-:व्रतियों की सुरक्षा को देखते हुए गहरे पानी से पहले बैरिकेडिंग की गई। राजेंद्र सरोवर, लोको टैंक, खोखन तालाब, रानी बांध, राजा तालाब, सुंदर तालाब, नील कोठी तालाब, पंचेत डैम, गोगना छठ घाट मैथन, लाल बंगला छठ घाट, मोहलबनी छठ घाट समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर गोताखोर और सुरक्षा कर्मी पूरे समय मुस्तैद रहे।

प्रशासन का सक्रिय नियंत्रणतंत्र-:उपायुक्त कार्यालय से लेकर प्रत्येक प्रखंड में प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्रनाथ ठाकुर और लाल बालकिशोर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में जिला कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहा।कंट्रोल रूम के नंबर — 0326-2311217 और 0326-2311807 जारी किए गए थे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके।

स्वास्थ्य और अग्निशमन दल भी रहे तैयार-:सिविल सर्जन के निर्देश पर सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक, पारा मेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैनात रही। साथ ही, एगारकुंड, रानी बांध, टुंडी, राजगंज, चिरकुंडा जैसे प्रमुख घाटों पर मेडिकल कैंप लगाए गए।वहीं, धनबाद, झरिया और सिंदरी के अग्निशमन पदाधिकारी भी सतर्क मोड में रहे।

उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं-:उपायुक्त आदित्य रंजन ने छठ व्रतियों और जिलेवासियों को लोक आस्था के महापर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा —> “छठ पूजा आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। प्रशासन का प्रयास रहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित माहौल मिले।”

धनबाद के छठ घाटों पर प्रशासन की ऐसी व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्था पहली बार देखने को मिली, जिसकी लोगों ने सराहना की।#Dhanbad #ChhathPuja2025 #DCAdityaRanjan #Jharkhand #छठपर्व #छठीमइया #VandeBharatNews

Leave a Comment