अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए धनबाद टीम घोषित, खिलाड़ियों में उत्साह

editor
1 Min Read

धनबाद।अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली धनबाद जिला फुटबॉल टीम का चयन शुक्रवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित चयन कैंप के अंतिम दिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयन के दौरान खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ कौशल दिखाया, जिसके आधार पर अंतिम टीम घोषित की गई।

चयन प्रक्रिया के दौरान जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, जिला फुटबॉल संघ के चेयरमैन श्याम पांडे, अध्यक्ष शब्बीर आलम, महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, उपाध्यक्ष डॉ. विकास रमन, संयुक्त सचिव शुभंकर सरकार, उदय मिश्रा, सहायक सचिव सुभाष लोध, संतोष रजक आदि उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने टीम को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

टीम इस प्रकार है:हर्ष, विक्की महतो, साहिल अंसारी, आजाद हेंब्रम, एजाज कुरैशी, अनुज कुमार, पंकज बास्की, शिवनाथ, अभय पासवान, बीरबल, राजीव हासदा, करण टुडू, इशू राज, दिव्यलोक मरांडी, रवि लाल हेंब्रम, विकास कुमार, अमर, इरफान, अर्पित राज सिंह, विष्णु।

टीम प्रबंधन:कोच: प्रदीप नियोगीसहायक कोच: संतोष रजकमैनेजर: मोहम्मद ताहिरकप्तान: एजाज कुरैशीउप कप्तान: रवि लाल हेंब्रमधनबाद जिला फुटबॉल टीम जल्द ही प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी, और जिले के खेलप्रेमी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Comment