धनबाद: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, झरिया कांड में भी था वांछित

editor
2 Min Read

धनबाद | 1 नवंबर 2025धनबाद पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र से एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान राजा कुमार (निवासी — होरलाडीह, 7 नंबर) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई ‘क्राइम प्रिवेंशन ड्राइव’ के तहत की गई, जिसकी जानकारी सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने शनिवार को जोरापोखर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

एसडीपीओ ने बताया कि एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अपराध नियंत्रण हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भुगतगढिया चौक के पास एक युवक पल्सर बाइक (JH10CZ-2849) से किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने तत्परता दिखाते हुए राजा कुमार को मौके से धर दबोचा।

तलाशी के दौरान एक लोडेड पिस्टल और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजा कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और वह झरिया थाना क्षेत्र के एक गंभीर कांड में वांछित है। पुलिस ने उसके खिलाफ बोर्रागढ़ ओपी में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एसडीपीओ ने कहा —> “राजा कुमार किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहा था। पुलिस की तत्परता से वारदात टल गई। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।”📍 #DhanbadCrimeNews #DhanbadPolice #CrimePreventionDrive #Jharia #VandeBharatNews

Leave a Comment