---
title: "धर्मराजेश्वर में कल सजेगा ‘भारतीय युवा संसद’ का मंच, देशभर से जुटेंगे युवा विद्यार्थी"
url: "https://vandebharattv.com/dhrmrajeshvr-men-kl-sjega-bharat-iy-yuva-snsd-ka/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-01T17:04:46+00:00"
---

# धर्मराजेश्वर में कल सजेगा ‘भारतीय युवा संसद’ का मंच, देशभर से जुटेंगे युवा विद्यार्थी

शामगढ़/मंदसौर। शामगढ़ तहसील के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल धर्मराजेश्वर में कल ‘भारतीय युवा संसद’ का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर से युवा विद्यार्थी एवं छात्र प्रतिनिधि धर्मराजेश्वर पहुंचेंगे और यहां की प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर, स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानेंगे।
 आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया।
 निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीतसिंह चौहान, मेलखेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पहाड़िया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंतसिंह पंवार, मंडल महामंत्री दरबारसिंह पंवार, घनश्याम सांवलिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तूफानसिंह पंवार, पूर्व सरपंच बसंतीलाल पाटीदार, गोविंद रायका सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 वहीं प्रशासन की ओर से चंदवासा चौकी प्रभारी मनोज महाजन ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से धर्मराजेश्वर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को देशभर में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
