जंक फूड से दूरी, स्वास्थ्य से दोस्ती : मारवाड़ी युवा मंच का जागरूकता कार्यक्रम सफल

editor
2 Min Read

झरिया, धनबाद-:मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं झरिया समृद्धि शाखा द्वारा बच्चों को स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “जंक फूड मुक्त बचपन” विशेष कार्यक्रम यशोमती श्री विद्या निकेतन, झरिया में शुक्रवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक, फैंसी ड्रेस और नृत्य के माध्यम से जंक फूड के दुष्प्रभाव और हेल्दी फूड के महत्व का प्रभावी संदेश दिया। फल, सब्ज़ी, दूध-पोषण जैसे थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस शो ने सभी का मन मोह लिया। वहीं समूह नृत्य और नाटक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक और संदेशपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पोस्टर, एक्टिविटी और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से संतुलित आहार, स्वच्छ पानी, फल-सब्ज़ियों और पौष्टिक भोजन की जरूरत के बारे में विस्तार से बताया गया।विद्यालय की प्राचार्या गीताली सिन्हा और शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम बेहद सफल रहा। मंच के पदाधिकारियों—झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल, समृद्धि शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल, सचिव निशा अग्रवाल, संयोजक अन्नू अग्रवाल और नूपुर अग्रवाल—ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने संकल्प लिया कि वे जंक फूड से दूरी बनाकर स्वस्थ भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।यह कार्यक्रम बच्चों में हेल्दी लाइफस्टाइल की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली कदम साबित हुआ।

Leave a Comment