धनबाद, 15 नवंबर 2025: झारखंड की रजत जयंती समारोह के अवसर पर न्यू टाउन हॉल, धनबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत विभिन्न लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और माननीय विधायक टुंडी व निरसा ने संयुक्त रूप से लाभुकों को स्व–रोजगार हेतु राशि प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान पुटकी के राज किशोर महतो को ₹95,000, धनसार की ललिता देवी को ₹10,09,000 तथा तोपचांची के गोबिंद प्रसाद सिंह चौधरी को ₹9,50,000 की राशि प्रदान की गई। यह सहायता लाभार्थियों को स्वरोजगार सुदृढ़ करने और स्थानीय खाद्य उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दी गई है।
इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि और वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, धनबाद के नोडल पदाधिकारी आदित्य चौधरी और EoDB प्रबंधक भी शामिल हुए।















