जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया तिमाही निरीक्षण

editor
1 Min Read

धनबाद, 23 दिसंबर 2025:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने आज कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ तिमाही निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट कक्ष की सील, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र तथा पूरे परिसर की व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस के रख-रखाव और सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बताया कि यह सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में किया जाने वाला नियमित तिमाही निरीक्षण है, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—भारतीय जनता पार्टी से श्री नरेन्द्र त्रिवेदी, आजसू से श्री रतिलाल महतो, बहुजन समाज पार्टी से श्री अभय कुमार, आम आदमी पार्टी से श्री राजीव कुमार, राष्ट्रीय जनता दल से श्री राघवेंद्र कुमार यादव, कम्युनिस्ट पार्टी से श्री हरि शंकर—तथा निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment