जरूरतमंदों के बीच डोर-टू-डोर कंबल वितरण, ठंड में मिली राहत

editor
1 Min Read

धनबाद में कड़ाके की ठंड को देखते हुए वार्ड संख्या 29 में जरूरतमंद लोगों के बीच डोर-टू-डोर कंबल और गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। इस सामाजिक पहल का नेतृत्व भावी पार्षद प्रत्याशी सह समाजसेवी सप्पू महतो ने किया। सैकड़ों लोगों को कंबल मिलने से उनके चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई।

सप्‍पू महतो ने कहा कि भीषण ठंड में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना उनका सामाजिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि आगे भी जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र और कंबल वितरण का अभियान लगातार जारी रहेगा, साथ ही अन्य सामाजिक कार्य भी किए जाएंगे।

मीडिया प्रभारी दिनेश महतो ने बताया कि ठंड की गंभीरता को देखते हुए इस बार डोर-टू-डोर कंबल वितरण किया गया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक मदद पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष नियमित रूप से किया जाता है और आने वाले दिनों में भी इसे जारी रखा जाएगा।

Leave a Comment