मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न

editor
2 Min Read

झरिया: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के “हर बच्चा ख़ास है” अभियान के अंतर्गत मनाए जा रहे बाल जागरूकता सप्ताह (10–20 नवम्बर 2025) के तहत मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, झरिया में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और सामाजिक विषयों की समझ को सुंदर चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया।

प्रतियोगिता में दो विषय निर्धारित थे— “हर बच्चा विशेष है” और “शिक्षा सबका अधिकार”। छात्रों द्वारा बनाए गए चित्रों ने इन दोनों विषयों पर गहरी संवेदनशीलता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को दर्शाया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री गौतम बनर्जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं विद्यालय के संयुक्त सचिव श्री विनोद शर्मा का सहयोग आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—प्रथम स्थान: निशा कुमारी (कक्षा 7)द्वितीय स्थान: चन्दन कोरा (कक्षा 9)तृतीय स्थान (संयुक्त): नितीश कुमार (कक्षा 9) एवं विशाल साव (कक्षा 9)

मूल्यांकन का कार्य शिक्षिका श्रीमती शम्पा जी एवं श्रीमती सीमा जी द्वारा किया गया, जिन्होंने बच्चों की कला, रंग संयोजन और विषय चयन की सराहना की।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं— श्री संजय जी, श्री सुरेश जी, श्री अभय जी, रिया जी, आरती जी, कविता जी, इंदू जी सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल, मयंक केजरीवाल और हितेन शर्मा भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने प्रतिभागी बच्चों और विद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Leave a Comment