धनबाद में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का प्रभावी संचालनसरकार आपके द्वार शिविर में मात्र 15 मिनट में बना मृत्यु प्रमाण पत्र

editor
2 Min Read

धनबाद, 21 नवंबर 2025:झारखंड सरकार के निर्देश पर जिले में आयोजित ‘आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान सेवा का अधिकार सप्ताह ने फिर एक मिसाल पेश की। गोविंदपुर प्रखंड के गोविंदपुर पश्चिमी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में प्रशासन ने तीव्र गति से जन समस्याओं के समाधान की दिशा में सराहनीय कदम उठाया।

शिविर के दौरान मृतक निमाई चंद्र सेन के परिजनों को केवल 15 मिनट के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया, जिससे परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जहीर आलम एवं पंचायत की मुखिया ममता देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इतनी तेजी से प्रमाण पत्र मिलने पर मृतक के परिजनों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है, ताकि लोगों को योजनाओं व सुविधाओं का लाभ समय पर और बिना परेशानी मिल सके।स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करते हैं।

Leave a Comment