जिला स्तरीय युवा महोत्सव में उभरती प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर, युवाओं का बढ़ा आत्मविश्वास

editor
1 Min Read

धनबाद। टाउन हॉल में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 में जिले भर से आए युवाओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सामूहिक लोक नृत्य, लोक गायन, चित्रकला, भाषण और कविता लेखन जैसी विधाओं में प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा।

शाहिद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी नंदन ने कहा कि इस तरह का मंच युवाओं को आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक प्रो. मनोज कुमार महतो तथा माता रोशनी देवी और पिता मुरारी हरिजन को दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं कवयित्री एवं समाजसेविका सुधा राजस्वी मिश्रा, बीबीएमकेयू के मुकुंद रविदास, प्रो. मनोज कुमार महतो तथा कांग्रेस नेता कार्तिक हाड़ी ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।युवा महोत्सव न सिर्फ कला के प्रदर्शन का मंच बना, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास और भविष्य की संभावनाओं को भी नई उड़ान देने का अवसर साबित हुआ।

Leave a Comment