मजदूर नेता स्व. आर.के. प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, वृद्धा आश्रम में किया गया भंडारा

editor
2 Min Read

धनबाद | 6 नवंबर 2025धनबाद बिहार श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय आर. के. प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि गुरुवार को लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में श्रद्धा और सादगीपूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर स्व. आर.के. प्रसाद के पुत्र विजय कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, सक्षम सिन्हा, समर्थ सिन्हा, सौरभ सिन्हा, पुत्री रेखा सिन्हा, पुत्रवधू संगीता सिन्हा एवं श्वेता सिन्हा, आश्रम के अध्यक्ष मो. नौशाद गद्दी, सुधीर बरनवाल सहित परिवार के सदस्य एवं आश्रम में निवास करने वाले वृद्धजन उपस्थित रहे।सभी ने स्व. आर.के. प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्धजनों को परिवार के सदस्यों ने स्नेहपूर्वक भोजन कराया।

वृद्धजनों ने भी स्व. आर.के. प्रसाद के समाजसेवा और मजदूर कल्याण के कार्यों को याद करते हुए उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर पुत्र विजय कुमार सिन्हा ने कहा —“हम हर वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों के साथ मनाते हैं। मेरे पिता ने जीवनभर मजदूर वर्ग और समाज के कमजोर तबके की आवाज उठाई। उनके बताए रास्ते पर चलना ही हमारे लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।”

गौरतलब है कि स्व. आर.के. प्रसाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बिहार श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने मजदूरों के अधिकार और सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके योगदान को श्रमिक समाज आज भी आदरपूर्वक याद करता है।कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्व. आर.के. प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।#Dhanbad #ShramikNeta #ARKPrasad #Punyatithi #VandeBharatNews

Leave a Comment