सिंग्रामपुर /// दमोह।
जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखण्ड स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जबेरा जनपद के अंतर्गत ग्राम सिंग्रामपुर में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
ग्राम पंचायत सचिव राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार 10 मार्च 2026 को सिंग्रामपुर पंचायत भवन में रोजगार मेला आयोजित होगा। यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
इस रोजगार मेले में वर्धमान यार्न लिमिटेड मंडीदीप, शिवशक्ति बायो फर्टिलाइजर दमोह, जबलपुर तथा आरसेटी दमोह सहित कई कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं का चयन करेंगी।
प्रशासन द्वारा ग्राम संगठनों के माध्यम से रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक युवाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विकासखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले इन रोजगार मेलों में रोजगार मेला प्रभारी और ग्राम प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।















