धनबाद | 08 नवंबर 2025स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को ड्रीम वीवर्स एडुट्रैक प्राइवेट लिमिटेड, त्रिमूर्ति कॉम्प्लेक्स, नवाडीह, धनबाद में जिला उद्योग केंद्र की ओर से “उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कुल 100 लाभुकों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 15 लाभुकों का ऑन-द-स्पॉट उद्यम पंजीकरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ई.ओ.डी.बी. प्रबंधक श्री आदित्य चौधरी के संबोधन से हुई। उन्होंने प्रतिभागियों को उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया, उसके लाभ और सरकारी योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। श्री चौधरी ने बताया कि स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने प्रतिभागियों को पीएम एफएमई योजना, पीएम ईजीपी योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभों से भी अवगत कराया।
इसके अलावा, कृष्ण कुमार परमाणिक, जिला प्रबंधक, जेएसएलपीएस ने भी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और युवाओं से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कुमारी नीलू (जिला उद्यमी समन्वयक), पप्पू कुमार दास (प्रखंड उद्यमी समन्वयक), सुरेंद्र कुमार महतो (प्रखंड उद्यमी समन्वयक) और विवेक कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर, जिला उद्योग केंद्र, धनबाद) उपस्थित रहे।
जिला उद्योग केंद्र की ओर से बताया गया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।#Dhanbad #UdyamRegistration #DistrictIndustryCenter #MSME #SelfEmployment #Entrepreneurship #JharkhandNews















