---
title: "एटा। मिरहची कस्बे में सड़क हादसे में घायल हुए 37 वर्षीय धर्मवीर की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे परिजन शव लेकर एटा पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के"
url: "https://vandebharattv.com/eta-mirhchi-ksbe-men-sdk-hadse-men-ghayl-hue/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-15T17:16:13+00:00"
---

# एटा। मिरहची कस्बे में सड़क हादसे में घायल हुए 37 वर्षीय धर्मवीर की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे परिजन शव लेकर एटा पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के

एटा। मिरहची कस्बे में सड़क हादसे में घायल हुए 37 वर्षीय धर्मवीर की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे परिजन शव लेकर एटा पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, धर्मवीर कासगंज जिले के सिताबी गांव के रहने वाले थे। दीपावली पर वह मिरहची थाना क्षेत्र के चहबचापुर गांव स्थित अपनी ससुराल आए हुए थे। 9 नवंबर को उनकी तबीयत खराब होने पर वह पत्नी के भतीजे धर्मेंद्र के साथ बाइक से दवा लेने जा रहे थे।

शाम करीब 7 बजे पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मवीर के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

धर्मवीर हरियाणा की एक पार्ट्स कंपनी में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी शारदा देवी और दो बेटे जितेंद्र (14) व पंकज (12) हैं। उनकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि आगरा में उपचार के दौरान धर्मवीर की मौत हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
