Ex-Astronomer HR And Husband File For Divorce 1 Month After Kiss Cam Scandal | CEO से रोमांस करती दिखीं HR पति से तलाक लेंगी: न्यू हैम्पशायर की अदालत में याचिका दायर, कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट में वायरल हुआ था वीडियो

4 Min Read

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Ex Astronomer HR And Husband File For Divorce 1 Month After Kiss Cam Scandal

बोस्टन4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान जब कैमरा एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट पर रुका तब दोनों को एक-दूसरे की बाहों में लिपटे हुए देखा गया। - Dainik Bhaskar

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान जब कैमरा एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट पर रुका तब दोनों को एक-दूसरे की बाहों में लिपटे हुए देखा गया।

टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर की HR हेड क्रिस्टिन कैबोट ने अपने पति एंड्रयू कैबोट से तलाक के लिए याचिका दायर की है। उन्होंने ये याचिका न्यू हैम्पशायर की एक अदालत में दायर की है।

दरअसल 18 जुलाई को क्रिस्टिन कैबोट और कंपनी के CEO एंडी बायरन का कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट के दौरान रोमांस करते एक वीडियो काफी वायरल हुआ था।

इस घटना के बाद कंपनी ने CEO बायरन को 19 जुलाई छुट्टी पर भेज दिया था और दोनों के बीच अफेयर की जांच भी शुरू की थी। इसके बाद अगस्त में इन दोनों ने ही कंपनी से इस्तीफा दे दिया था।

कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट में क्या हुआ था? 18 जुलाई को मशहूर रॉक बैंड कोल्ड प्ले के बोस्टन में ‘म्यूजिक ऑफ द स्फियर्स वर्ल्ड टूर’ आयोजित हुआ था। इस दौरान बैंड के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने अपनी परफॉर्मेंस के बीच दर्शकों के बीच लोकप्रिय किस कैम सेगमेंट शुरू किया, जिसमें कैमरा भीड़ में मौजूद जोड़ों पर फोकस करता है।

जैसे ही कैमरा एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट पर रुका, दोनों को एक-दूसरे की बाहों में लिपटे हुए देखा गया। स्क्रीन पर उनकी तस्वीर आने के बाद दोनों असहज हो गए और चेहरा छिपाने की कोशिश करने लगे। क्रिस मार्टिन ने माहौल हल्का करने के लिए मजाक में कहा, ‘अरे, इन दोनों को देखो! या तो इनका अफेयर है या ये बहुत शर्मीले हैं।’

एस्ट्रोनॉमर क्या है और यह क्या करती है? एस्ट्रोनॉमर एक टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह अपाचे एयरफ्लो पर बेस्ड एक डेटा ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म है। कंपनी संस्थानों को डेटा प्रोसेसिंग, वर्कफ्लो मैनेजमेंट और डेटा एनालिटिक्स का काम करने में मदद करती है। डेटा प्रोसेसिंग और एनालिटिक्स- यह कंपनी डेटा पाइपलाइन को डिजाइन, मैनेज और स्केल करने में मदद करती है, जिससे डेटा प्रोसेसिंग तेज और सटीक होती है। यह डेटा की मदद से फैसले लेने में मदद करती है।

एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट कौन हैं? एंडी बायरन जुलाई 2023 से सिनसिनाटी अमेरिका स्थित टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के CEO थे। यह कंपनी डेटा ऑर्केस्ट्रेशन टूल्स में एक्सपर्ट है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 1.3 बिलियन डॉलर (₹11,204 करोड़) से ज्यादा है।

बायरन ने पहले लेसवर्क (2019-2022) में प्रेसिडेंट और साइबररीजन (2017-2019) में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के तौर पर काम किया है। उनकी शादी मेगन केरिगन बायरन से हुई है और वे न्यूयॉर्क में अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। क्रिस्टिन कैबोट नवंबर 2024 में एस्ट्रोनॉमर में चीफ पीपल ऑफिसर के रूप में शामिल हुई थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि ‘असली जादू तब होता है जब लोग और बिजनेस स्ट्रैटेजी एक साथ हों।’

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment