उग्रवादी हिंसा के पीड़ित परिवारों को मिला संबल, गुमला DC ने सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र

editor
1 Min Read

गुमला: उग्रवादी हिंसा में जान गंवाने वाले दो व्यक्तियों के आश्रितों को राहत देते हुए गुमला की उपायुक्त प्रेणा दीक्षित ने अनुकंपा के आधार पर अनुसेवक पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देशों के तहत की गई है।

उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और आजीविका सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में विशेष छूट दी गई है, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि उग्रवादी हिंसा से प्रभावित परिवारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से संबल देना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस पहल से न केवल परिवारों को स्थायी आय का साधन मिलेगा, बल्कि उनके भविष्य को भी सुरक्षित किया जा सकेगा।जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आगे भी ऐसे मामलों में सरकार की नीतियों के अनुरूप संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की जाती रहेगी।

Leave a Comment