धनबाद | 23 दिसंबर 2025टुंडी प्रखंड में आज आत्मा, धनबाद के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन टुंडी विधानसभा के विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मेले में 25 विभिन्न श्रेणियों के 450 से अधिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिनमें से 75 उत्कृष्ट उत्पादों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सिद्धू-कान्हू एफपीओ को उत्कृष्ट स्टॉल के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही जैविक खेती विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, 20 सूत्री अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सभी पंचायतों के मुखिया सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। किसान मेले में 550 से अधिक किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।




















