राष्ट्रीय गणित दिवस पर फास्ट कैलकुलेशन चैलेंज का आयोजन

editor
1 Min Read

झरिया। राष्ट्रीय गणित दिवस एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा एक दिन पूर्व फास्ट कैलकुलेशन चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मनीष कोचिंग सेंटर, मानबाद (झरिया) में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी त्वरित गणना क्षमता, तार्किक सोच और एकाग्रता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में कुल 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सीमित समय में गणितीय प्रश्नों को हल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में डोयल दत्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लव पटेल द्वितीय एवं पवित्रा अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, सचिव दीपक अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक रौनक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा सहित मयंक केजरीवाल और हितेन शर्मा उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं।मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने भविष्य में भी शिक्षा और प्रतिभा संवर्धन से जुड़े ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment