Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
HomeबिजनेसFD Vs महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट: PNB और BoB ने फिक्स्ड...

FD Vs महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट: PNB और BoB ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाईं, देखें अब कहां ज्यादा ब्याज


  • Hindi News
  • Business
  • FD Interest Rates 2024; PNB Baroda Bank Vs Mahila Samman Savings Certificate

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ऐसे में अगर इन बैंकों या किसी अन्य बैंक में FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ (MSSC) के बारे में के बारे में भी जान लेना चाहिए।

यह महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम है। इसमें 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इसमें 2 साल के लिए निवेश करना होता है। ऐसे में यहां हम आपको इस योजना से जुड़ी जरूरी बातें बता रहे हैं। इससे आप जान पाएंगे कि कहां पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद होगा।

2 साल से पहले भी निकाल सकेंगे पैसा खास परिस्थितियो में ये अकाउंट 2 साल से पहले, लेकिन 6 महीने बाद ही बंद किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने पर 7.5% की जगह 5.5% ही ब्याज मिलेगा। ये ब्याज प्रिंसिपल अमाउंट पर दिया जाएगा। इसके अलावा आप 1 साल बाद 40% रकम निकाल सकते हैं।

बच्ची के नाम पर भी कर सकते हैं निवेश इस स्कीम के तहत महिला खुद के लिए अकाउंट खुलवा सकती हैं। इसके अलावा मामा-पिता (गार्जियन) अपनी बेटी (नाबालिग) के नाम पर भी ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ में निवेश कर सकते हैं। यानी इसमें नाबालिग लड़की के नाम पर भी निवेश किया जा सकता है।

कहां और कैसे खोल सकते हैं इसमें अकाउंट? आप किसी भी डाकघर और अधिकृत बैंकों में MSSC खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको इसके फॉर्म के साथ ही केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जमा करना होगा। स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular