भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर धनबाद में उत्सव का माहौल, उपायुक्त बोले—“अगले 25 सालों में झारखंड करेगा देश-दुनिया में नाम रोशन”

editor
2 Min Read

धनबाद | 15 नवंबर 2025भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद में विशेष उत्सव का वातावरण देखने को मिला। बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उपायुक्त ने जिलेवासियों को इस महत्वपूर्ण अवसर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 वर्षों में झारखंड देश और दुनिया में अपनी पहचान को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह दिवस न केवल गर्व का बल्कि झारखंड आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का अवसर है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम न्यू टाउन हॉल में आयोजित होगा, जहां झारखंड आंदोलनकारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि सभी लोग मिलकर झारखंड को विकास के शीर्ष पर पहुंचाने में सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय समाज के शौर्य, संघर्ष और सामाजिक जागरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्नीसवीं शताब्दी में भगवान बिरसा ने सामाजिक और राजनीतिक चेतना का एक नया युग प्रारंभ किया था।बिरसा चौक पर कार्यक्रम के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक आवास परिसर में स्थापित प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अधिकारी:उपायुक्त आदित्य रंजन, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम हेमा प्रसाद, एसडीएम राजेश कुमार, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, एनडीसी दीपक कुमार दुबे, डीएसपी नौशाद आलम, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, बैंक मोड़ इंस्पेक्टर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा शहीद बिरसा मुंडा स्मारक समिति के संयोजक महादेव हांसदा, बप्पी हाजरा, जितेंद्र पासवान, नारायण महतो और नगर निगम के प्रतिनिधि सहित कई लोगों ने भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Comment