धनबाद, 21 जनवरी 2026:गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों के तहत मंगलवार को टाउन हॉल में फाइनल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आयोजित इस स्क्रीनिंग में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फाइनल स्क्रीनिंग में कुल 22 विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया और कुल 25 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। निर्णायक मंडली द्वारा प्रतिभा, विषय-वस्तु और प्रस्तुति के आधार पर 17 कार्यक्रमों का चयन किया गया। चयनित कार्यक्रमों में 12 नृत्य, 3 गायन और 2 नाटक शामिल हैं, जिन्हें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रस्तुत किया जाएगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष कुमार, मीतु सिन्हा के साथ-साथ संगीत शिक्षकों संध्या कुमारी, रुदेश्वर सिंह, रश्मि प्रभा, सुनीता तिग्गा, प्रदीप कर, दीपक कुमार, अग्नि वीणा, रविकांत, सुमिता दत्ता और गिरीश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।प्रशासन ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ये सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ गणतंत्र दिवस समारोह को और भी भव्य व यादगार बनाएंगी।
















